15 साल का हिमांशु पाटीदार ने साध्वी प्रज्ञा से किया सवाल 'मेरे पापा कहां हैं' ?

भोपाल
भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि स्वामी अग्निवेश ने जो उन पर आरोप लगाये हैं, इसके पहले वे खुद शीशे के सामने खड़े होकर अपना चेहरा देखें। उन्हें पता चल जायेगा कि वे कितने सही हैं। प्रचार पर निकलने के पहले मीडिया से बात करते हुये साध्वी ने कहा कि 72 घंटे तक उन पर लगे प्रतिबंध का कोई फर्क नहीं पड़ा है। वे भले ही चुप रहीं और पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन तीन दिन तक कार्यकर्ताओं ने और जनता ने पार्टी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि समय आने पर पता चल जायेगा कि जनता किसकी तरफ है। महाराष्टÑ के लोगों द्वारा प्रचार के लिये भोपाल आने पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सत्य का साथ देने वाले बड़े हिम्मतवाले होते हैं। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलने 15 साल का हिमांशु पाटीदार पहुंचा। उसने बताया कि मालेगांव घटना में उसके पिता को पुलिस शांति बिहार कॉलोनी इंदौर से उठाकर ले गयी थी। तब वह चार साल का था। उसके पिता की आजतक कोई खबर नहीं मिली है। प्रज्ञा ने आवेदन लेने के बाद कहा कि हिमांशु के पिता की जानकारी हासिल की जायेगी। हिमांशु के चाचा रामस्वरूप पाटीदार भी साथ थे।