8 मार्च से चलेंगी 13 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें
पटना
पूर्व मध्य रेल द्वारा विभिन्न रेल खंडों पर 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें रोजाना पटना जंक्शन से गया के लिए तीन जोड़ी ट्रेन चलेंगी। पटना जंक्शन से जसीडीह, बरौनी व इसलामपुर के बीच एक-एक जोड़ी ट्रेन चलेगी।
वहीं, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी ट्रेन के अलावा राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा। इसके अलावा समस्तीपुर से सहरसा; सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए भी एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
इन ट्रेनों में कोविड-19 को देखते हुए मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का किराया मेल/एक्सप्रेस (अनारक्षित) के समतुल्य रखा गया है। रेलवे का तर्क है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ ना हो और कोविड मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं, इन ट्रेनों के परिचालन से पटना से अलग अलग दिशाओं में आने जाने वाले हजारों यात्रियों को सहूलियत होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
