विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का हुआ आयोजन
नारायणपुर, नारायणपुर जिला के ओरछा विकासखण्ड में स्थित ग्राम कुरूशनार में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया गया। पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीक अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पशु मेला में जिले के विभिन्न गांवों से पशुपालक सम्मिलित हुए और पशु प्रदर्शनी में प्रतिभागी बनकर पुरस्कार जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित जिला पंचायत सदस्य प्रताप मंडावी ने ऐसे कार्यक्रम के निरंतर आयोजन पर जोर देते हुए पशुपालकों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील किया। ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच श्रीमती कमली पोटाई ने पशु मेला आयोजन के लिए विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। पशु मेला में पशुपालन की कम लागत तकनीकों का प्रदर्शन किया गया एवं विभिन्न पशु श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। पशु मेला आयोजन में उपसंचालक डॉ. आर के पडोटी के नेतृत्व में डॉ दीपेश रावटे, डॉ रेशमा ध्रुव, डॉ. निशा रावत, एम एल पात्र, दुष्यंत ठाकुर, श्रीमती मैना देवी मांझी, कमल किशोर दास सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
bhavtarini.com@gmail.com 
