मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने किया पौध-रोपण

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, नीम और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पूर्व सैनिक श्री बी.एल. खाकरे और उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना खाकरे ने अपनी वैवाहिक वर्ष-गाँठ पर और श्री सलमान (हंसमुख) ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। बालाघाट के श्री चरण सिंह सोढ़ी ने विदेश यात्रा पर जाने से पहले मुख्यमंत्री के साथ पौधे रोपे। दूरदर्शन भोपाल की प्रोड्यूसर श्रीमती अनीता गौतम ने अपनी माता जी की पुण्य-तिथि पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री हर्ष गौतम, मनीष कुमार सिंह और गौतम बोडेले भी शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट