गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में बदला आंगनबाड़ी का समय, 6 के बजाय 4 घंटा हुआ समय
रायपुर। गर्मी का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है ऐसे में छत्तीसगढ में आंगनबाडियों के समय में परिवर्तन किया गया है प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों की टाइमिंग 5 अप्रैल से 30 जून 2023 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। अब आंगनबाड़ी सुबह 7 से लेकर 11 बजे तक संचालित किया जायेगा। इसका आदेश छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग के अवर सचिव एसके कुजूर ने जारी कर दिया है।

bhavtarini.com@gmail.com 
