प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बालोद, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर और राजनांदगांव जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री योगेश प्रभुदास पाठक (मोबाइल नम्बर +91-9426484305) 24 अगस्त को बालोद जिले में और 28 अगस्त को गरियाबंद में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। श्री उपेन्द्र नाथ प्रधान (मोबाइल नम्बर +91-7991255689) दंतेवाड़ा में 18 अगस्त को और बीजापुर में 24 अगस्त को सड़कों की गुणवत्ता जांचेगे। श्री ए.बी. माजिद खान (मोबाइल नम्बर +91-9419000339) कांकेर में 18 अगस्त को और राजनांदगांव जिले में 21 अगस्त को सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट