राजस्थान गुजरात की गर्म हवा ने बढाया मध्यप्रदेश का पारा

भोपाल। राजस्थान-गुजरात से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। विशेषकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक होने लगा है। मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था।
यह भी पढें...
अरुण यादव के ट्वीट से कांग्रेस में खलबली, राजनीतिक गलियारों में चर्चा
बुधवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री पहुंच गया। उधर दिन के अलावा अब रात के तापमान भी बढऩे लगा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान होशंगाबाद 42.3 डिग्री सेल्शियस में दर्ज किया गया। यही नहीं, यहां तीव्र लू भी चली। जिसका असर सबसे ज्यादा होशंगाबाद, खरगौन, राजगढ़ और रतलाम में देखा गया। प्रदेश के मैदान इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में 29 शहरों में सबसे ज्यादा तपन रही।
यह भी पढें...
अब हर घर भगवा घर-घर भगवा अभियान छेडग़ी भाजपा
कहां कितना चढ़ा पारा
मौसम केंद्र के अनुसार होशंगाबाद में 42.3, रतलाम में 42.2, खरगोन में 41, राजगढ़ में 40.2, धार में 39.8, दमोह में 39.5, सागर में 39.1, जबलपुर में 39, खंडवा में 39, शाजापुर में 38.9, उज्जैन में 38.7, गुना में 38.6, भोपाल में 38.3, रायसेन में 38.2, सतना में 38.2, नौगांव में 38.2, खजुराहो में 38.2, मंडला में 38.2, उमरिया में 38.1, नरसिंहपुर में 38, रीवा में 37.8, इंदौर में 37.6, सिवनी में 37.6, ग्वालियर में 37.5, बैतूल में 37.5, छिंदवाड़ा में 37.1 डिग्री तापमान रहा।
यह भी पढें...
न्यू पेंशन योजना 2005 का विरोध: 6 लाख कर्मचारी नहीं मनाएंगे होली
इंदौर की रात सबसे गर्म
नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा। दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। पूरे प्रदेश में रात का तापमान भी 15 डिग्री के ऊपर चला गया है। अगले दो दिन कई जिलों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम की ओर चलने वाली हवाओं की वजह से मौसम गर्म हो रहा है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि हवाओं का रुख बदल सकता है, इससे अभी बहुत ज्यादा गर्मी पडऩे की संभावना नहीं है। रात का तापमान कुछ कम हो सकता है। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। होली तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बीती रात इंदौर की रात सबसे गर्म रही।