छत्तीसगढ में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत,  CM भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ 

छत्तीसगढ में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत,  CM भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ 

युवाओं को मिलेगा 2500 रूपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता

अप्रेल माह में किसी भी दिन पंजीयन पर एक अप्रेल से देय होगा बेरोजगारी भत्ता

छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला बड़ा संबल, शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चार पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना को उन्होंने युवाओं के हित में विधानसभा सत्र में घोषणा की थी और आज वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन उसे लागू भी कर रहे हैं ताकि पात्र युवा इसका लाभ ले सकें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि एक अप्रेल से बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अप्रेल माह के किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन करने और पात्र होने पर एक अप्रेल से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमेशा बेरोजगार न रहें इसके लिए उनके रोजगार मूलक प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गयी है।  ताकि बेरोजगारी भत्ते का लाभ लेने वाले युवा प्रशिक्षण हासिल कर आने वाले समय में रोजगार भी हासिल कर सकें।
इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवा बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजना शुरू की है जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना  भविष्य संवारने का संबल मिलेगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू समेत विभागीय सचिव भी उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट