विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले पर लगा एक व्यक्ति को बंधक बनाने का आरोप

विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले पर लगा एक व्यक्ति को बंधक बनाने का आरोप

विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले पर लगा एक व्यक्ति को बंधक बनाने का आरोप

विधायक ने आरोपों से किया इंकार, जांच में सहयोग की कही बात

aligation-for-abducting-youth-on-mla-dr-ashok-marskole Syed Javed Ali मंडला - जिले की निवास विधान सभा से कांग्रेस के विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले पर एक व्यक्ति ने अपने बेटे को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। विधायक पर दमोह जिले के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे को बंधक बना लिया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में की है। जिसमे कहा गया है कि उनका बेटा निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले के लिए शेयर ट्रेडिंग करता था जिसका काफी समय से कोई पता नहीं है। उन्होंने विधायक पर उनके बेटे को अगवाह करने या बंधक बनाने का आरोप लगाया है। विधायक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपने ऊपर साजिश की बात कही है। विधायक ने किसी भी जांच में पूरा सहयोग का भी भरोसा दिया है। मंडला जिले की निवास विधान सभा से कांग्रेस के विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले पर दमोह जिले के अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा सुरेंद्र सिंह विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले के लिए शेयर खरीदी - बिक्री का काम करता था। उसने जब विधायक का काम छोड़ दिया तो विधायक दबाव डालकर वापस बुलाया तभी से वह न तो घर लौटा और ही उससे संपर्क है। उन्होंने विधायक पर को बंधक बनाने का आरोप लगाया। इस पूरे मामले में विधायक ने आरोपों से इंकार किया। विधायक का कहना है कि सुरेंद्र पिछले साल अक्टूबर में आखरी बार उनके संपर्क में आया था। उसके बाद अन्य व्यक्तियों के माध्यम से एक या दो बार बात की है। उसके पिता किसी दबाव में काम कर रहे है। मैंने पुलिस अधीक्षक दमोह से बात कर कहा है कि आप इस संबंध में जांच करिये। आखिर कौन है वो सुरेंद्र सिंह जिसको बंधक बनाने का आरोप विधायक पर लग रहा है ? इस सवाल के जवाब में विधायक ने बताया कि वो पेट्रोल पंप के लिए मदद मांगा था। उसने बताया कि वो ट्रेडिंग करता है। उन्हें सब्ज बाग़ दिखा कर उनका पैसा भी लगाया। जब उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के पैसे की मांग की तो वह भोपाल में किसी के द्वारा बंधक बनाने की बात करने लगा। उसके बाद विधायक ने उसके खिलाफ भोपाल में शिकायत कर उसे पकड़ा और ट्रेडिंग का अकाउंट भी सीज़ करा दिया। वह अकाउंट रि एक्टिवेट करने की मांग करने लगा जिस पर विधायक ने पहले हिसाब करने की बात कही तो वो फिर गायब हो गया।