छोटे भाई का फ़र्ज़ निभाने कांग्रेस से आगाह करने आया हूँ - डॉ. रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने ग्राम मेढ़ा किया चुनाव प्रचार
Syed Sikandar Ali
मण्डला - मंडला जिले में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिछिया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मेढ़ा में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने चुनाव प्रचार किया। रमन सिंह ने बिछिया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज शाह के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्हें विजय बनाने की अपील की। सभा को सम्बोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश उनके लिए बड़ा भाई है इसलिये वो छोटे भाई का फ़र्ज़ निभाने आये है। वो कांग्रेस से लोगों को सचेत करने आये है। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए दावा किया कि इस बार फिर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।
रमन सिंह ने कहा कि छोटे भाई के नाते मैं शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रत्यासी शिवराज शाह को आशीर्वाद देने हेतु आपसे निवेदन करने आया हूं। मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाइए। प्रदेश के गांव - गांव में 4 गुना तेजी से विकास होगा। गांव, शहर, किसान, गरीब, युवा, मातृशक्ति के कल्याण एवं विकास करना भाजपा की संस्कृति है। छत्तीसगढ़ी भाषा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि 15 साल पहले अँधेरा, गरीबी, खराब सड़कें, कर्ज में डूबा किसान, कुशासन, अराजकता मध्य प्रदेश की पहचान थी। कांग्रेस को सिर्फ चुनाव में ही गरीब किसान और विकाश याद आते है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से जब मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब गांव, गरीब, किसान, वंचित, शोषित, पिछड़ो के कल्याण में तेजी से काम किए गए। अब मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से समृद्ध राज्य की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है।

रमन सिंह ने कहा की भाजपा सरकार ने वनवासियों को वन भूमि का पट्टा, चरण पादुका योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक को बोनस की राशि दोगुनी, महुआ, गुल्ली का बेहतर समर्थन मूल्य, गांव - गांव में शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास, हर घर में बिजली। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन सहित मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजना का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी शिवराज शाह को विजय बनाने अपील की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बी डी शर्मा, भाजपा प्रत्याशी शिवराज शाह, विधायक पंडित सिंह धुर्वे, महामंत्री उमेश ठाकुर पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, मंडल अध्यक्ष आनंत् राठौर, सुमंत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, वरिष्ठ भाजपा नेता मणिकांत अग्रवाल, राजेश पांडे, अमरजीत सिंह चौहान, महेंद्र राठौर, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रहलाद मरकाम, सुदेश राय, अशोक बघेल, प्रमोद माणिक पूरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं मवई मेंढा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के नागरिक गण उपस्थित थे।