482 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हुई बापू संदेश पदयात्रा

482 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हुई बापू संदेश पदयात्रा

482 किलोमीटर का सफर पूरा कर संपन्न हुई बापू संदेश पदयात्रा

कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाया

स्वतंत्रता आंदोन में गाॅधी नेहरू परिवार का बहुत बड़ा योगदान - सज्जन सिंह वर्मा

bapu-sandesh-padayatra-completed-482-km-journey-in-mandla Syed Javed Ali मण्डला - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर से प्रारंभ की गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विचार एवं कमलनाथ सरकार की महत्वाकाक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये शहरी एवं ग्रामीण अंचल में निकाली गई बापू संदेश जनजागरण पद यात्रा ने ऐतिहासिक गांधी मैदान रंगरेज घाट से 14 नवम्बर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के निज निवास प्रांगण में समापन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूवात में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के तेल्य चित्र पर म.प्र. शासन के केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्षवर्धन सपकाल, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति माण्डवी चैहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने माल्यापर्ण किया। bapu-sandesh-padayatra-completed-482-km-journey-in-mandla संजय परिहार ने दिए पदयात्रा का ब्यौरा - जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने स्वागत भाषण में बताया कि परमपूज्य महात्मा गाॅधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज्य और सत्ता के विकेन्द्रीकरण के सपनों को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाॅधी जी की 75वीं जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक गाॅधी मैदान मण्डला से खैरी, आमानाला, रसैयादोना, पटपरा, जमगांव, बक्छेरा, किन्दरी, मोहनिया पटपरा, पौंड़ीलिंगा, मानोट, देवगांव, रैगांव, इन्द्रा, मोहगांव, खैरी, चाबी, बनिया, सहजर, भैंसवाही, दुलियाटोला, सलवाह, मदनपुर, ददरगांव, रंहगी, तबलपानी, सकवाह, घुटास, अंजनी, परसाटोला, धनगांव, मवई, मझगांव, मेढ़ा, घोंटा, मनोहरपुर, राजो, माॅगाबेली, सिझोरा, बिछिया, मेढ़ाताल औरई, अंजनिया, बोकर, ककैया, मांगा, बम्हनी बंजर, जैतपुर, सर्री, बिछुआ, कजरवाड़ा, चिरईडोंगरी, रमपुरी, ईश्वरपुर, जामगांव, समनापुर, अलिपुर, नैनपुर, रिवाड़ा, पिण्डरई, खिरखिरी, सालीवाड़ा, तूमेंगांव, भैंसवाही, डिठोरी, झिरिया, सुभरिया, डुंगरिया, बहंगा, नांदिया, मलारी, पेटेगांव, पौंड़ी होते हुए 482 किलोमीटर की बापू संदेश पदयात्रा पूर्ण करते हुए उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर के समापन स्थल पर पहुॅची। bapu-sandesh-padayatra-completed-482-km-journey-in-mandla 55 लाख किसानों के 2 लाख रूपये तक के फसल ऋण हुए माफ - बापू संदेश पदयात्रा की सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्षवर्धन सपकाल, केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में गाॅधी नेहरू परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई की अगुवाई कर पूरे देश को सत्य अहिंसा सर्वधर्म सद्भाव के साथ-साथ समग्र स्वच्छता ग्राम स्वराज एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर जोर दिया और यही कारण है, दुनिया का सबसे बड़ा लोक तांत्रिक देश भारत हैं । राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के सपनों को साकार करने के लिये म.प्र. की कमलनाथ सरकार आमजनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत 55 लाख किसानों के 2 लाख रूपये तक के फसल ऋण माफ किये गये हैं । 22 फरवरी से किसानों के ऋण खातों में भुगतान प्रारंभ हो चुका है। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के लिए योजना लाई है जिसमें जन्म होने पर 50 किलो अनाज एवं मृत्यु पर दसगात्र में 1 क्विंटल अनाज गरीब परिवारों को मुफ्त में दिया जावेगा तथा उन्होंने कहा कि ऊर्जा किसी भी प्रदेश की उन्नति का स्त्रोत होती है, बिना ऊर्जा के प्रदेश की प्रगति रूक जाती है। प्रदेश के चैमुखी विकास के लिए ऊर्जा बेहद आवश्यक है। ऊर्जा विभाग के नये उपभोक्ता सेवा केन्द्रों की स्थापना का आदेश जारी किये है। वितरण केन्द्रों के लिए ट्रांसफाॅर्मर और अन्य सामग्री आवंटित की गई है। आउटमोर्स कर्मचारियों के मुद्दे के निस्तारण के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के एच.आर.हेट की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। गैर कृषि उपभोक्ताओं को 24 घण्टे बिजली प्रदान करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार देना किया गया अनिवार्य - ‘‘इंदिरा किसान ज्योति योजना‘‘ से किसानों को 10 हाॅर्स पावर तक के पंपों के लिए आधी दरों पर बिजली की सुविधा। निर्धारित दर से अंतर की राशि राज्य शासन द्वारा विद्युत वितरण कम्पनयिों को अतिरिक्त सब्सिडी के रूप में प्रदाय की जायेगी। अब 10 हाॅर्स पावर तक के पंपों के लिये किसानों को प्रति वर्ष प्रति हाॅर्स पावन 1400 रूपये के स्थान पर 700 रूपये देय। इस योजना से लगभग 19 लाख किसान लाभान्वित होंगे। योजनांतर्गत 10 हाॅर्स पावर तक के अस्थायी बिजली कनेक्शन पर भी 50 प्रतिशत की छूट। इससे किसानों को फसल की थ्रेसिंग में मदद मिलेगी। एक हेक्टेयर की भूमि वाले अंत्योदय परिवार को पहले की तरह बिजली बिल में पूरी छूटी जारी। इससे लगभग 8 लाख कृषि उपभोक्ताओं को लाभ। बिजली सप्लाई, ट्रांसफाॅॅर्मर की बिजली फेल होने और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गलत बिजली बिल की शिकायतों के लिए काॅल सेंटर बनाये गये हैं। इनकी शिकायत 1912 पर दर्ज की जा सकती है। इनके समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किये गये हैं। इंदिरा गृह ज्योति योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक की खपत पर अधिकतम 100 रूपये का बिजली बिल । 100 रूपये से कम बिजली होने पर वास्तवित राशि ही देय। 100 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग होने पर सरल बिजली बिल स्कीम की तरह अधिकतम मात्र 200 रूपये बिजली बिल देय इस योजना से प्रदेश के 62 लाख लोग लाभान्वित होंगे। योजनान्तर्गत सरल बिजली बिल के सभी उपभोक्ताओं को भी लाभ। उद्योग नीति में संशोधन कर मध्यप्रदेश में लगने वाले उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य किया गया है। पदयात्रा के संचालक मंडल को मंत्री ने किया पुरूस्कृत - मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की अनुदान राशि 28,000 से बढ़ाकर 51,000 रूपये की गई है। प्रदेश में गौ-वंश संवर्धन हेतु चार माह में 1000 गौ-शालाएं स्थापित करने का निर्णय, जिससे 40 लाख श्रम दिवसों का निर्माण होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बापू संदेश पदयात्रा के संचालक मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, संयोजक राजेन्द्र राजपूत, प्रभारी कमलसिंह मरावी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, मनीष मिश्रा, राधेशाह मरावी को केबिनेट मंत्री द्वारा पुरूस्कृत किया गया। bapu-sandesh-padayatra-completed-482-km-journey-in-mandla ये रहे मौजूद - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विचार जनजागरण संदेश पदयात्रा के समापन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्षवर्धन सपकाल, केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन सज्जन सिंह वर्मा, म.प्र. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति मांडवी चैहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, शहपुरा विधायक भूपेन्द्र मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला, पूर्व विधायक संजीव उईके, जिला कांग्रेस कमेटी डिण्डौरी के अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, पदयात्रा के संयोजक राजेन्द्र सिंह राजपूत, पदयात्रा के प्रभारी कमल मरावी, पदयात्रा के विधानसभा प्रभारी रंजीत उईके, संतोष मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश कछवाहा, रेवाराम साहू, गुलाब उईके, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, लीगल सेल के अध्यक्ष राकेश तिवारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित शुक्ला, बेनीश्याम राय, विनोद पटैल, रघुनंदन विश्वकर्मा, तारा परस्ते, प्रदीप गोस्वामी, रानू हरदहा, रामविलास झारिया, शिवकुमार मिश्रा, नफीस मलिक, मांगन सोनी, संजू जायसवाल, सरवटे मेडम, रागनी परते, बूटा सिंह गिरेवाल, इकबाल खान, अनूप बासल, अदीब गोरी, शिवराज कछवाहा, अमित पाण्डे, आशीष जैन, राहुल सिंगौर, समीर राठौर, देवेन्द्र जैन, सुकीर्ति जैन, बसंत रजक, विधान राय, रजनीश रंजन उसराठे, शेख अतीख, हमराज अख्तर, जयेन्द्र चैधरी, राजेन्द्र सोनी, अमर मांडवे, अरविंद कुशराम सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।