22 को लगेगा वीजा के लिए बायोमीट्रिक शिविर

22 को लगेगा वीजा के लिए बायोमीट्रिक शिविर
रायपुर। बीते साल कोरोना के चलते विदेश के साथ ही देश में भी हवाई सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। इसके चलते विदेश जाने के लिए आवश्यक वीजा के लिए जरूरी बायोमीट्रिक शिविर भी नहीं लगाया जा रहा था। एक बार फिर से ट्रैवेल्स संस्थानों ने बायोमीट्रिक शिविर लगाना शुरू किया है। 22 मार्च को ट्रैवेल्स संस्थान द्वारा बायोमीट्रिक शिविर लगाया जा रहा है।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

इस शिविर में स्टूडेंट वीजा, परमानेंट वीजा के साथ ही बिजनेस वीजा के लिए बायोमीट्रिक होगा। ट्रैवेल्स कारोबारियों का कहना है कि इस प्रकार के बायोमीट्रिक शिविर के लिए कम से कम 10 लोगों के आवेदन होने चाहिए। उसके बाद ही शिविर लगाई जाती है। शिविर में विदेश जाने वाले यात्री छह माह से लेकर दस साल तक के लिए वीजा की अप्लाई कर सकते हैं। इस बायोमीट्रिक शिविर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पहले लोगों को बायोमीट्रिक के लिए महानगरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। बायोमीट्रिक होने में ही समय लग जाता था,लेकिन अब इस प्रकार से शिविर शुरू होने से विदेश जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।