कोरोना प्रभारी सचिव ने किया मंडला जिले का दौरा

कोरोना प्रभारी सचिव ने किया मंडला जिले का दौरा

कोरोना प्रभारी सचिव ने किया मंडला जिले का दौरा

जिला चिकित्सालय, कोरोना केयर सेंटर एवं क्वारेंटाईन सेंटर का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 37845 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग

corona-in-charge-secretary-visited-mandla-district Syed Javed Ali मण्डला - कमिश्नर कोष एवं लेखा तथा जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी मुकेशचंद गुप्ता ने जिला अस्पताल का दौरा कर कोरोना रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए पृथक से बनाए गए वार्ड के बारे में जानकारी ली और निरीक्षण किया। श्री गुप्ता ने संक्रमित मरीजों के भोजन एवं दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए। मरीजों को समय पर भोजन एवं दवाईयाँ दी जाएं तथा वार्ड की नियमित अंतराल पर साफ-सफाई सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, एडीएम मीना मसराम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के कोरोना प्रभारी सचिव मुकेशचंद गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान संक्रमित मरीजों के वार्ड, परिसर तथा शौचालय आदि की साफ-सफाई तथा सेनेटाईजेशन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह से प्रतिदिन लिए जाने वाले कोरोना सेम्पल की संख्या के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रवासियों के अब तक लिए गए कोरोना सेम्पल के संबंध में जानकारी मांगी। श्री गुप्ता ने जिले के विभिन्न स्तरों पर लिए जाने वाले कोरोना जांच सेम्पल तथा सेम्पल की रिपोर्ट आने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण - मंडला प्रवास के दौरान प्रभारी सचिव ने मुख्यालय स्थित कोरोना केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना केयर सेंटर में रखे गए मरीजों तथा उपलब्ध बिस्तरों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर भोजन तथा दवाईयाँ प्रदान करें। कोरोना प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने सीएमएचओ से मरीजों की समय-समय पर की जाने वाली जांचों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त बिस्तर तथा दवाईयाँ सहित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। क्वारेंटाईन सेंटर चटुआमार का निरीक्षण - ग्राम चटुआमार में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर एवं जिले के कोरोना प्रभारी सचिव मुकेशचंद गुप्ता ने निर्देशित किया कि सेंटर में रहने वाले व्यक्तियों की लगातार काऊंसलिंग की जाए। सेंटर में भर्ती व्यक्तियों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाए। उन्होंने चटुआमार सेंटर के विभिन्न वार्डों के कोरीडोर, शौचालय तथा परिसर की नियमित अंतराल पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कमरों तथा उनमें रहने वाले मरीजों एवं बिस्तरों की संख्या के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। श्री गुप्ता ने केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी स्टॉफ के संबंध में सेंटर प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों के लिए भवन चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। बिझौली में किया गया सेनेटाईजेशन - निवास विकासखण्ड के ग्राम बिझौली में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समुचित की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मंे नगर परिषद निवास के अमले द्वारा ग्राम बिझौली में सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। सेनेटाईजेशन के दौरान ग्रामीणों को मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा घर में ही रहने की समझाईश दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 37845 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग - सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सभी मेडीकल टीम अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत् हैं। विभाग द्वारा बाहर से आने वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है एवं आवश्यकतानुसार उन्हें होम आईसोलेट कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के सहयोग से 21 जुलाई तक कुल 37845 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।