छात्राओं को बांटे गए ड्राईविंग लाईसेंस

छात्राओं को बांटे गए ड्राईविंग लाईसेंस

छात्राओं को बांटे गए ड्राईविंग लाईसेंस

आर डी कॉलेज में हुआ ड्राईविंग लाईसेंस वितरण कार्यक्रम

driving-license-distributed-to-girl-students Syed Javed Ali मंडला - बुधवार को श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला नगरपालिका अध्यक्ष मण्डला के मुख्य आतिथ्य, संजय सिंह परिहार, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं आशीष जैन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के विशिष्ट आतिथ्य में महाविद्यालय की छात्राओं को निःशुल्क ड्राईविंग लाईसेंस का वितरणविमलेश गुप्ता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.राजेश चौरसिया ने की। छात्राओं के लिए निःशुल्क ड्राईविंग लाईसेंस प्रदान करने की योजना श्रीमती इंदिरा गाॅंधी भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जयंती दिवस से प्रारम्भ की गई है और यह सतत् जारी है। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला द्वारा छात्राओं से इस योजना का लाभ उठाते हुए अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन का आव्हान किया। संजय सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं के लिये बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने अपनी प्रतिबद्धता जताई। रोहित सेंडे यातायात निरीक्षक ने यातायात नियमों की जानकारी उपस्थित छात्राओं को दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा धुर्वे ने किया एवं उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापन डाॅ.टी.पी.मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में डाॅ.व्ही.के.चैरसिया, डाॅ.एस.के.श्रीवास्तव, डाॅ.पी.एल.झारिया, आर.एस.तेकाम, सुखनंद कोल, पंकज वर्मा, सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। महाविद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। ड्राईविंग लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया में श्रीमती सीमा धुर्वे, डाॅ.अनीता झारिया, डाॅ.प्रषांत पाण्डेय, सुश्री जयंती पटेल, जयंत कछवाहा का विशेष योगदान रहा।