GDP में 4.5 फीसदी तक की गिरावट का अनुमान -रिपोर्ट

GDP में 4.5 फीसदी तक की गिरावट का अनुमान -रिपोर्ट

नई दिल्ली
 सरकार इस बात को अब मान रही है कि कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में बड़े स्तर पर संकुचन होगा। वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष (2020-21) में जीडीपी कॉन्ट्रैक्शन (GDP contraction) 4.5 फीसदी के करीब होगा।

इसका मतलब देश की जीडीपी का आकार वर्तमान आकार से 4.5 फीसदी घट जाएगा। देश की जीडीपी का आकार करीब 203 लाख करोड़ रुपये है। अप्रैल 2020 में जीडीपी को लेकर जो अनुमान जताया गया था उससे यह 6.4 फीसदी कम है। अप्रैल तक सरकार को उम्मीद थी कि विकास दर 1.9 फीसदी तक रहेगी।

इससे पहले IMF ने जून महीने में वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक जारी किया था। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2020 में 4.9 फीसदी का संकुचन होगा। अप्रैल में जताए गए अनुमान के मुकाबले यह 1.9 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2020 में IMF ने अनुमान जताया था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3 फीसदी की गिरावट आएगी।