Google ने Winter Solstice को बनाया आज का डूडल, जानें क्या है खास

Google ने Winter Solstice को बनाया आज का डूडल, जानें क्या है खास

नई दिल्ली
Google हर खास मौके को अपने डूडल के माध्यम से सेलिब्रेट करता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज Winter Solstice 2018 को अपना डूडल बनाया है। साल के सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस (संक्रांति) कहा जाता है। जून के बाद से दिन छोटे और रात लम्बी होने लगती है और आज यानी कि 21 दिसम्बर को साल का सबसे छोटा दिन माना जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि अब 22 दिसम्बर से दिन लम्बे होने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही यह इस बात का भी संकेत माना जाता है कि अब असल ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

गूगल ने अपने इस डूडल को ब्लू और वाइट कलर कॉम्बिनेशन के साथ विंटर थीम पर बनाया है जिसमें एक ऐनिमेटेड कार्टून है जो स्नोफॉल को इंजॉय करते दिख रहा है। सालाना विंटर सॉल्सटाइस उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात को इंगित करता है। वहीं इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध के लिए यह सबसे लम्बा दिन और सबसे छोटी रात लेकर आता है।

सॉल्स्टिस शब्द एक लैटिन भाषा से लिया गया शब्द है जिसका मतलब होता है कि अभी सूर्य स्थिर है क्योंकि सॉल्सटिस के वक्त सूर्य उत्तर या दक्षिण की तरफ अपनी दिशा बदलने से पहले कुछ पल के लिए रुक जाता है। यह एक खगोलिए घटना है और आज यह शाम 5:23 EST(ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम) पर होगी। कई देशो में इसे त्यौहार के तौर पर भी मनाया जाता है। आयरलैंड में लोग न्यूग्रैंज नाम की एक 5,000 साल पुरानी कब्रगाह में मौजूद विशालकाय गुंबद को सूर्य की रोशनी में चमकता हुआ देखने के लिए एकत्रित होते हैं। वहीं चीन में इसे डोंग्जी फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है।