दादियों ने हेलमेट पहनकर दादा जी के साथ लगाई रेस

दादियों ने हेलमेट पहनकर दादा जी के साथ लगाई रेस

दादियों ने हेलमेट पहनकर दादा जी के साथ लगाई रेस

किड्स जी बिनैका तिराहा और विस्डम वल्र्ड स्कूल में मनाया वार्षिक खेल दिवस

grandmaa-race-with-grandpa-wearing-helmet   Syed Javed Ali मंडला - किड्स बिनैका तिराहा और विस्डम वल्र्ड स्कूल में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। वार्षिक खेल दिवस में प्री-नर्सरी, नर्सरी, जूनियर केजी, सीनियर केजी, कक्षा-1 और कक्षा 2 क्लास के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने खेल दिवस पर सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों कों पुरस्कार वितरित भी किया गये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, साड़ी ड्रिल, गाने, खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के 100 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्कूल प्राचार्य पूनम तोमर ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज के साथ जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के विजेता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। grandmaa-race-with-grandpa-wearing-helmet दादा-दादी, माता-पिता ने की सहभागिता - कार्यक्रम की शुरुआत सारे जहां से अच्छा की धुन पर मार्च पास्ट के साथ की गई। कार्यक्रम में बच्चों के दादा दादी ने भी आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज की। जिसमें उन्होंने हेलमेट रेस में भाग लिया। रेस में दादियों ने हेलमेट पहनकर दादा जी के साथ रेस लगाई। इसके साथ बच्चों के माता पिता के लिये भी गेम्स आयोजित किये गए। जिसमें उनसे कुछ कठिन वाक्यों का उच्चारण कराया गया और डॉज बाल में अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें जीतने वाले दादा-दादी और माता पिता को उपहार दिये गए है। बच्चों ने दी मनमोहग प्रस्तुतियां - आयोजित वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर स्कूल में बच्चो ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। जिसमें बच्चों ने दादा जी की छड़ी हू मैं और दादी अम्मा दादी अम्मा मां मान जाओ गाने पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। नर्सरी के छोटे छोटे बच्चो द्वारा एरोबिक्स की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसने सब का मन मोह लिया। कक्षा 1 और 2 के बच्चों ने जय हो गीत पर दुपट्टों से मोर, फूल, तितली साड़ी ड्रिल द्वारा मनोहारी आकृतियां बनाई। इन आकृतियों को देखकर सब देखते ही रह गए। सभी कक्षा के बच्चों के लिए मजेदार रेस का आयोजन किया गया और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। grandmaa-race-with-grandpa-wearing-helmet क्रिसमस सेलिब्रेशन - आयोजित कार्यक्रम में बच्चो के लिए क्रिसमस सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें संता क्लॉज बने टोपी पहन कर और हाथों में पोम-पोम लेकर बच्चों के साथ डांस किया। इसके बाद संता क्लॉज ने बच्चों को उपहार और चॉकलेट बांटी। संता क्लॉज से उपहार पाकर बच्चों बहुत खुश हुए।