कान्हा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने हुए विभिन्न आयोजन
Syed Javed Ali
मंडला - सोमवार 29 जुलाई, 2019 को कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत मुक्की एवं सिझौरा परिक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघ संरक्षण संबंधी चेतना के प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्रीय गतिविधियों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कान्हा भूरसिंह पब्लिक स्कूल, मुक्की, शासकीय माघ्यमिक विद्यालय, मुक्की एवं नवोदय विद्यालय, सिझौरा के छात्र/छात्राओं द्वारा वन, वन्यप्राणी एवं बाघ संरक्षण एवं बाघ बचाव से संबधित नारों के साथ रैली निकाल कर किया गया। इस कार्यक्रम में शालेय छात्र/छात्राओं द्वारा अत्यंत रोचक सांस्कृतिक कायक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त बाघ संरक्षण पर आधारित फिल्म भी दिखायी गयी।
बफर जोन, कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत 151 ईको विकास समितियों के 2700 सदस्यों द्वारा ’’बाघ बनाओ - बाघ बचाओ’’ का नारा देते हुये 151 पोस्टर (केनवास) में बाघ के चित्र बनाये गये। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के इन विभिन्न आयोजनों में एस.के. खरे, सहा. संचालक (हलोन), एस.के. सिन्हा, सहा. संचालक (सिझौरा), सुधीर कुमार मिश्रा, सहा. संचालक (बंजर), एस.एस. सेंद्राम, सहा. संचालक (फेन) एवं रंजीत उइके, सहा. संचालक (मलांजखंड) का मार्गदर्शन रहा। इन कार्यक्रमों में संबंधित परिक्षेत्र अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।