राष्ट्रगान के साथ हुआ माहिष्मती अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
भिलाई ने बालाघाट और मंडला ने नैनपुर को दी शिकस्त
कल होगा गोंदिया व नीमच और कान्द्री व उकवा के बीच मुकाबला
Syed Javed Ali
मंडला - शुक्रवार को माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के तत्वाधान में माहिष्मती अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मंडला की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला के मुख्य अध्यक्ष और एसडीओपी मंडला ए व्वी सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच मैच पुलिस बॉयज बालाघाट और भिलाई के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बगैर किसी गोल के बराबर रही। दोनों ही टीम ने बेहतरीन का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोल पर कई हमले किये लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों द्वारा गोल न किए जाने की वजह से मैच का नतीजा हासिल करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। 5 - 5 पेनल्टी किक में विजेता टीम का निर्णय नहीं हो सका। दोनों टीमों ने अपने पांचों पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील किया। जिसके बाद सडन डेथ में भिलाई ने पुलिस बॉयज बालाघाट को 5 के मुकाबले 6 गोलों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मंडला बॉयज और नैनपुर के मध्य खेला गया। मंडला की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए खेल की शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली। मंडला के लिए अर्पित मिश्रा ने पहला गोल किया। मंडला के लिए दूसरा गोल अमित कुम्हरे ने किया। मंडला की तरफ से मैच का तीसरा गोल अर्पित मिश्रा ने किया। इस तरह मंडला ने नैनपुर को 3 / 0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में पहला फील्ड गोल करने के लिए अर्पित मिश्रा को 11 सो रूपये की नगद राशि प्रदान की गई। उक्त दोनों ही मैच में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन विकास वरकड़े नैनपुर, मोंटो बालाघाट और डेनियल निलमरकर भंडारा ने निभाया। शनिवार की दोपहर 1:00 बजे पहला मैच गोंदिया और नीमच के मध्य खेला जाएगा। इस मैच के तत्काल बाद दूसरा मैच कान्द्री और सूर्या क्लब उकवा के मध्य खेला जाएगा। माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के अध्यक्ष अभिनव चौरसिया ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गाँधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
ये टीम ले रही प्रतियोगिता में भाग -
इस प्रतियोगिता में महिंद्रा क्लब बालांगीर उड़ीसा, मंडला बॉयज, ग्रीन फ्लैग अमरावती, महू एकेडमी इंदौर, नीमच फुटबॉल क्लब, गोंदिया अकेडमी गोंदिया,नागपुर फुटबॉल क्लब नागपुर, चैंपियन क्लब रायपुर,औरंगाबाद फुटबॉल क्लब मुंबई, शक्ति क्लब नागपुर, ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बिलासपुर, सूर्या क्लब बालाघाट, भरवेली माइंस बालाघाट, चंरौदा रेलवे भिलाई और मोईल इलेवन कान्द्री की टीम भाग ले रही है।
ये रहे उपस्थित -
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, एसडीओपी मंडला ए व्वी सिंह, अमित शुक्ला, पार्षद कोमल कछवाहा, पार्षद दीपेश बाजपाई, पार्षद बसंत चौधरी, डॉ. दिलीप शर्मा, प्रदीप सोनी, सैयद कमर अली, अब्दुल मुकीम कुरैशी, राजेंद्र तिवारी, सुधीर उपाध्याय, मतीन खान, सलीम खान, असगर अली, बप्पी राय, ऋषि नामदेव, फरमान रज़ा, शमीम खान, जावेद खान, समीर बाजपाई, आरिफ खान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाडी व खेल प्रेमी उपास्थि थे।
ये निभा रहे भूमिका -
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिनव नट्टू चौरसिया, आशीष ज्योतिषी, हिमांशु हनी बर्वे, योगेश ककवानी, विनय वरदानी, कोविद सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर, दिनेश पटेल, मुसवी हसन, शिवम मिश्रा, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, अमित कुम्हरे, प्रथम चौकसे, अरविंद केकाम, संदीप धुर्वे, सोमनाथ कुलस्ते, दीपांशु नंदा, अभिषेक चौहान, दीपांशु मिश्रा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे।