एनएसयूआई ने किया भारत ज्योति विद्यालय में प्रदर्शन

एनएसयूआई ने किया भारत ज्योति विद्यालय में प्रदर्शन

एनएसयूआई ने किया भारत ज्योति विद्यालय में प्रदर्शन

विद्यालय प्रबंधन पर लगाया मनमानी का आरोप

mandla-nsui-protest-in-bharat-jyoti-vidyalaya

Syed Javed Ali मंडला - जिला मुख्यालय स्थित भारत ज्योति विद्यालय प्रबंधन की मनमानी के विरोध में गुरूवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय प्रबंधन के मैनेजर को गुल्लक भी भेंट किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कोविद सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से अप्रशिक्षित शिक्षकों को विद्यालय में भर्ती कराया गया है। अप्रशिक्षित शिक्षकों के कारण निश्चित ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित होगी। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के नाम पर बच्चों से फीस के अलावा पैसे की मांग की जाती है। जिसके कारण बच्चें और उनके अभिभावक मानसिक रूप से परेशान होते है। जबकि विद्यालय प्रबंधन द्वारा फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल की जाती है। विद्यालय प्रबंधन को अवैध वसूली के विरोध में गूल्लक भेंट किया गया है, साथ ही पांच दिन का समय दिया गया है कि अप्रशिक्षित शिक्षकों को हटाकर प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती की जाए नहीं तो एनएसयूआई द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदान भारत ज्योति विद्यालय प्रबंधन होगा। एनएसयूआई के इस प्रदर्शन और आरोपों को लेकर भारत ज्योति विद्यालय प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। इस प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई प्रदेश महासचिव के साथ ही अंकित रजक, सौरभ साहू, राजा कछवाहा, साफिन खान, फैजान खान, विनय वरदानी, पार्षद हनी बर्वे, ईशू चौधरी, राहुल दुबे, दीपांशू मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।