मोहगांव में हुई चोरी की वारदात का मण्डला पुलिस नें किया 24 घंटे में खुलासा
थाना मोहगांव पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 हजार का माल किया बरामद
पंजीबद्ध अपराध -
थाना मोहगांव का अपराध क्र. 78 / 2020 धारा 457,380,411 भादवि
गिरफ्तार आरोपी -
( 1 ) ओमप्रकाश उर्फ ओम पिता बलराम कुड़ापे उम्र 22 साल निवासी ग्राम अजंनिया थाना बम्हनी जिला मंडला
( 2 ) प्रकाश पिता राजेश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम अंजनिया थाना बम्हनी जिला मंडला
( 3 ) दुर्गेश पिता रम्मू लाल यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम अंजनिया थाना बम्हनी जिला मंडला
बरामद मशरूका -
एक होन्डा कंपनी का जनरेटर किमती 25 हजार रुपये, होम थियेटर एवं लाउड स्पीकर किमती 10 हजार रुपये एवं चोरी किया गया पेशन प्रो मोटर साईकिल।
घटना का संक्षिप्त विवरण -
दिनांक 20.07.2020 को प्रार्थी जागेश्वर पिता प्रेमलाल पटेल उम्र 50 साल नवासी मुनू मोहगांव द्वारा थाना मोहगांव पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्री के समय प्रार्थी के घर में घुसकर प्रार्थी का होन्डा कम्पनी का जनरेटर, होम थियेटर एवं लाउड स्पीकर सिस्टम चोरी कर ले गये हैं । प्रार्थी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पर अपराध क्र. 78/2020 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन एवं अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) निवास आई.पी. मण्डावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकरलाल मरकाम द्वारा अपनी टीम के साथ अज्ञात चोर की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। प्रकरण में मुखबिरों से प्राप्त सूचना एवं घटनास्थल से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश के दौरान थाना मोहगांव पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर ओमप्रकाश उर्फ ओम कुडापे, प्रकाश यादव तथा दुर्गेश यादव सभी निवासी बम्हनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा पुलिस के सामने अपना जूर्म स्वीकार किया गया। मोहगांव पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के कब्जे से फरियादी के घर से चोरी किया गया मश्रूका बरामद किया गया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय भुमिका -
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एस एल मरकाम थाना मोहगांव उनि दया शंकर पांडे, सउनि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्र.आर.क्रमांक 213 शिवशंकर राजपूत, आरक्षक 581 देवी कुमार उइके, प्र.आर क्र .623 मूरत वाहन चालक सराहनीय भुमिका रही।