MCU का दो दिवसीय सत्रारंभ समारोह का उद्घाटन CM कमलनाथ ने किया
भोपाल
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का दो दिवसीय सत्रारंभ समारोह आज-कल रवीन्द्र भवन में होगा। इसमें समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री और एमसीयू महापरिषद के अध्यक्ष कमलनाथ ने किया। सीएम कमलनाथ ने कहाकि एमसीयू सरकार सेंटर आफ एक्सीलेंस बनें। कुलपति दीपक तिवारी नये नये आडिया ला रहे हैं। बीमा और हेथ्य इंश्योरेंस के लिए एमसीयू 75 फीसदी सपोट करेगी। टीचिंग स्टाफ केलिए सातवां वेतनमान का लाभ मिलेगी। सेंटर पर पढ़ने वाले एससी एसटी विद्यार्थियों को सरकार की स्कालरशिप मिलेगी।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहाकि पत्रकारिता को प्रलोभन और दवाब का सामना करना पड़ रहा है। इससे पत्रकारिता इससे डेमोक्रसी को प्रभावित करेगी। पत्रकारिता सरकार से निष्पक्ष होकर प्रश्न पूछे और आलोचना करें, जिसमें कोई हर्ज नहीं हैं। पत्रकारिता समाज कीओर से सवाल करें। योजनाओं अच्छीं हैं, लेकिन डिलेवरी सिस्टम खराब हैं। अखबार पढ़ने केबाद उसे सुधारने के प्रयास करता है। पत्राकारिता सरकार की सुविधा होती। नीयत सही होने पर सरकार को पत्रकारिता से किसी भी बात की चिंता नहीं होती है, लेकिन नीयत सही नहीं होने पर दूसरे उपाय ढुढ़ना पड़ते हैं। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने की।
दो दिनी समारोह मुख्य वक्ता प्रख्यात पत्रकार अभिसार शर्मा, संपादक आशीष व्यास, अरफा खानम शेरवानी, एडिटर पीयूष बवेले, अदिति राजपूत, एंकर नैना यादव, आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस नई दिल्ली के कापोर्रेट कम्युनिकेशन के मैनेजर आशीष चौहान होंगे। कल संपादक अवनीश जैन, एसोसिएट एडीटर प्रकाश पिल्लई एवं कार्टूनिस्ट संदीप अध्वर्यु, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा मीडिया परिदृश्य में भविष्य की संभावनाओं और नए विद्यार्थियों की भूमिकाओं पर मार्गदर्शन देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार, पूर्व संपादक दिलीप मंडल एवं गांधीवादी चिंतक अरुण कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 