नागपुर ने रायपुर को दी 3 / 1 से शिकस्त
नागपुर के लिए फैज़ान अंसारी ने 2 और ग्लैडविन साइमन ने 1 गोल किया
कल खेलेगी भिलाई, अमरावती, मुंबई,शहडोल, बिलासपुर व बालांगीर उड़ीसा की टीम
Syed Javed Ali
मंडला - स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के तत्वाधान में खेली जा रही माहिष्मती कप अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को गत चैंपियन नागपुर फुटबाल क्लब नागपुर और चैंपियंस क्लब रायपुर के मध्य खेला गया। रायपुर की तरफ से अमित ने खेल के शुरुआत में गोल कर अपनी टीम को 1 / 0 से आगे कर दिया। नागपुर ने उसके बाद कई जवाबी हमले किये। जल्द हो दाहिने छोर से नागपुर को फ्लैग किक मिला। ये किक ठीक गोल पोस्ट के सामने मौजूद ग्लैडविन साइमन को मिली उन्होंने उसे हैडिंग के जरिये गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम 1 / 1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सेकंड हाफ की शुरुआत में ही फैज़ान अंसारी ने मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1 के मुकाबले 2 गोल से आगे क्र दिया। बराबरी हासिल करने रायपुर ने भी खूब हमले किये लेकिन बराबरी का गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। खेल के अंतिम छड़ों में फैज़ान अंसारी ने एक और गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। खेल समाप्ति के साथ ही नागपुर ने यह मुकाबला 3 / 1 से अपने नाम कर लिया।

मंगलवार को प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जायेगे। पहला मैच शक्ति क्लब भिलाई व विजनबाग अमरावती, दूसरा मैच औरंगाबाद फुटबाल क्लब मुंबई व फुटबाल क्लब शहडोल और तीसरा मैच ब्रदर्स फुटबाल क्लब बिलासपुर व महिंद्रा क्लब बालांगीर उड़ीसा के मध्य खेला जायेगा। पहला मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसके बाद लगातार क्रमशः दूसरा और तीसरा मैच खेला जायेगा।
ये रहे उपस्थित -
मैच के दौरान रोटेरिया अनुराग बिट्टू चौरसिया, आशीष शर्मा, रवि सोनवानी, सैयद कमर अली, एस के मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, अब्दुल हफ़ीज़, अब्दुल मुकीम कुरैशी, हरी मोहन कछवाहा, मदन निखर, सुधीर उपाध्याय, सोनू भलावी, मतीन खान, सलीम खान, असगर अली, बप्पी राय, ऋषि नामदेव, फरमान रज़ा, जावेद खान, समीर बाजपाई, सैयद रहित अली, नासिर खान, राजेंद्र कुमार सिंगौर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाडी व खेल प्रेमी उपास्थि थे।
ये निभा रहे भूमिका -
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिनव नट्टू चौरसिया, आशीष ज्योतिषी, हिमांशु हनी बर्वे, योगेश ककवानी, विनय वरदानी, कोविद सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर, दिनेश पटेल, मुसवी हसन, शिवम मिश्रा, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, अमित कुम्हरे, प्रथम चौकसे, अरविंद केकाम, संदीप धुर्वे, सोमनाथ कुलस्ते, दीपांशु नंदा, अभिषेक चौहान, दीपांशु मिश्रा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे।