पूर्णिमा रजक ने चंडीगढ़ में जीता स्वर्ण पदक

पूर्णिमा रजक ने चंडीगढ़ में जीता स्वर्ण पदक

पूर्णिमा रजक ने चंडीगढ़ में जीता स्वर्ण पदक

ऑल इण्डिया इन्टर यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

purnima-rajak-won-gold-medal-in-all-india-inter-university-wushu-competition Syed Javed Ali मंडला - 12 मार्च से 16 मार्च 2019 तक गुरूनानक देव विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में चल रही ऑल इण्डिया इन्टर यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता के पहले दिन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की ओर से नेतृत्व कर रही रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला की छात्रा कु.पूर्णिमा रजक ने स्वर्ण पदक मण्डला की झोली में डालकर मण्डला को भारत वर्ष में गौरवांवित किया है। इस प्रतियोगिता में 87 विश्वविद्यालय के लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कछवाहा ने बताया कि पूर्णिमा ने पिछले वर्ष भी हरियाणा में आयोजित ऑल इण्डिया वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। महाविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा की इस उपलब्धि में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश चौरसिया ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं मण्डला जिले के नगरवासियों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने पूर्णिमा के नगर आगमन में महाविद्यालय परिवार की ओर से पूर्णिमा का स्वागत एवं सम्मान करने की बात कही। पूर्णिमा के साथ महाविद्यालय के 4 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सुमित कुमार ने अपने भार वर्ग में तीन बाउट जीतकर सेमी फाईनल में जगह बनाकर पदक की दौड़ में बने हुए हैं। महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ में हर्ष व्याप्त है।