स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों का तबादला

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों का तबादला
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए तीन व्याख्याता, दो शिक्षक और एक प्राचार्य का तबादला कर दिया हैं।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

जिन शिक्षकों का तबादला किया गया हैं उनमें  पूनम श्रीवास्तव को गौरेला से बिलासपुर के देवरीखुर्द, निकिता तंबोली को धमतरी से रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी के विकल्प पर, प्रीति पटेल को जशपुर से रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी के विकल्प पर, महेंद्र कुमार देवांगन को सुकमा से बालोद जिला शिक्षा अधिकारी के विकल्प पर, संतोष कुमार साहू को कोरिया से शासकीय हाई स्कूल कुदरी, जीपीएम और प्राचार्य प्रदीप कुमार को मालखरौदा जांजगीर-चांपा से बिलासपुर के मस्तूरी भेजा गया है।