वीरगति को प्राप्त विंध्य के लाल का पार्थिव शरीर आया रीवा

वीरगति को प्राप्त विंध्य के लाल का पार्थिव शरीर आया रीवा
dhanajay tiwari रीवा, देश की रक्षा के लिए लेह में तैनात विंध्य का एक लाल वीरगति को प्राप्त हो गया. वीरगति को प्राप्त नायक बृजपति प्रसाद पटेल का पार्थिव शरीर ग्रह ग्राम पहुंचाया गया. [caption id="attachment_6" align="aligncenter" width="353"] bhavtarini[/caption] जहां उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटना निवासी बृजपति प्रसाद पटेल पिता वृंदावासी पटेल 55 वर्ष माता चंपा देवी पटेल इनके पुत्र 31 एपी डीएससी पीएल 122 3 आई एन एफ डी ओ यू लेह लद्दाख जम्मू कश्मीर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान 18 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे के लगभग वह वीरगति को प्राप्त हुए उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम कटना लाया गया जहां उनके दो भाई बृजलाल पटेल बृजभान पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी जहां नायक बृजपति प्रसाद पटेल का पार्थिव शरीर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई वहीं हर किसी की आंखें नम रही. वह भरापूरा परिवार छोड़ कर चले गए जहां एच क्यू वन एस टी सी की स्पेशल गार्ड द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नायक वृजपति को अंतिम विदाई पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे. देश की रक्षा के लिए यह परिवार समर्पित है वीरगति को प्राप्त बृजपति प्रसाद पटेल का बड़ा पुत्र प्रवीण भी फ ौज में है जबकि छोटा पुत्र प्रदीप पटेल घर की जिम्मेदारी निभाता है इनकी दो बेटियां सुनीता और शिवानी है यह खबर सुनकर गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गया. अंतिम विदाई देने सांसद जनार्दन मिश्रा, शीला त्यागी विधायक मनगवां, पन्नाबाई प्रजापति पूर्व विधायक मनगवां, मुनिराज पटेल वरिष्ठ नेता बहुजन आदि पहुंचे.