बलिदान दिवस पर याद की गई वीरांगना रानी दुर्गावती

बलिदान दिवस पर याद की गई वीरांगना रानी दुर्गावती

बलिदान दिवस पर याद की गई वीरांगना रानी दुर्गावती

सशस्त्र जवानों ने दी सलामी, किया गया वृक्षारोपण

veerangana-rani-durgavati-remembered-on-sacrifice-day Syed Javed Ali मण्डला - नर्मदा तट पर स्थित रेवांचल पार्क में वीरांगना रानी दुर्गावती का 456वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोंडवाना साम्राज्य के गौरव रानी दुर्गावती, कुंवर वीर नारायण तथा मंत्री आधार सिंह की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई तथा माल्यार्पण किया गया। समारोह में होमगार्ड के जवानों ने रानी दुर्गावती को उनके बलिदान दिवस पर सलामी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी अपने संबोधन में गढ़ मंडला की महारानी रानी दुर्गावती द्वारा अपनी प्रजा के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्य तथा उनके गौरवशाली इतिहास को याद किया। विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने वीरांगना रानी दुर्गावती के कार्यों से हम सभी को हमेशा प्रेरणा लेने की बात कही। विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने देश के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाली रानी दुर्गावती के गोंडवाना इतिहास और वैभवशाली युग को याद किया। उन्होंने सरकार द्वारा ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की। veerangana-rani-durgavati-remembered-on-sacrifice-day विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले ने वीरांगना रानी दुर्गावती के समृद्धशाली इतिहास से सीख लेकर भविष्य को संवारने की बात कही। उन्होंने रानी दुर्गावती द्वारा अपने राज्य में किए गए जल संरक्षण के कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिंमा शुक्ला ने रानी दुर्गावती को नारी सशक्तिकरण का आदर्श बताया एवं श्रृद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर आधारित फोल्डर का विमोचन किया गया। कलापथक ग्रुप द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी गई। गोंडवाना काल की पांडुलिपियों के संरक्षण में योगदान देने वाले गिरिजाशंकर अग्रवाल ने रानी दुर्गावती के जीवन एवं इतिहास पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। समारोह के अंत में अतिथियों ने पार्क में वृक्षारोपण किया। veerangana-rani-durgavati-remembered-on-sacrifice-day इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिंमा शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, मंडला जनपद अध्यक्ष श्रीमति पांचो बाई पदम, कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, जिला पंचायत सीईओ जे. समीर लाकरा, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, प्रमुख जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।