यशोधरा राजे ने आईपीएस स्कूल के संचालक के ताऊ के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

यशोधरा राजे ने आईपीएस स्कूल के संचालक के ताऊ के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
khemraj mourya शिवपुरी। पूर्व मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कल झींगुरा स्थित आईपीएस स्कूल में पहुंचकर संचालक ओमप्रकाश कुशवाह के ताऊ स्व. रामजीलाल कुशवाह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। Yashodhara Raje expressed condolences over the demise of IPS School Operator K Tau इस अवसर पर यशोधरा राजे ने संचालक कुशवाह और उनके सुपुत्र जसवंत कुशवाह को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। यशोधरा राजे ने ओमप्रकाश कुशवाह से उनके ताऊ केे बारे में जानकारी ली और कहा कि घर में वयोवृद्ध होने से हमें अपने संरक्षण का आभास होता है और उनके जाने के बाद उनकी कमी महसूस होती है। इस अवसर पर यशोधरा राजे सिंधिया के साथ पूर्व विधायक माखनलाल राठौर और प्रहलाद भारती भी उपस्थित थे।