आज भारत में दस्तक देगा Vivo का मिड रेंज 5G फोन Vivo Y72 5G
नई दिल्ली
Vivo का जबरदस्त फोन Vivo Y72 5G आज यानी 15 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। लेकिन इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन का इस साल मार्च में थाईलैंड में पेश किया जा चुका है और अब यह भारत में आने के लिए तैयार है। लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, Vivo Y72 5G के भारत वेरिएंट में थाईलैंड मॉडल की तुलना में थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। भारत में यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC पप्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है वहीं थाईलैंड के Vivo Y72 5G में MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर था।
भारत में Vivo Y72 5G की कीमत (संभावित)
टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने भारत में Vivo Y72 5G की कीमत को लीक करते हुए बताया है कि इस फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन वाले फोन की कीमत 20,990 रुपये हो सकती है। अंभोरे द्वारा लीक किए गए रेंडर फोन को व्हाइट और ब्लैक ग्रेडिएंट ह्यू में दिखाया गया है। फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच है तो वहीं बेक में रेक्टंगुलर शेप में रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
bhavtarini.com@gmail.com
