खांस-खांसकर हालत हो गई खराब, इस देसी सीरप से दूर करें पुरानी खांसी

खांस-खांसकर हालत हो गई खराब, इस देसी सीरप से दूर करें पुरानी खांसी


पाइनएप्‍पल का जूस यानी अनानस का रस सेहत के ल‍िए काफी गुणकारी होता है, इसके अलावा ये पुरानी खांसी और जुकाम का रामबाण इलाज है। 2010 की एक स्‍टडी में ये बात सामने आई थी कि ये ट्यूबरोक्‍लोसिस का इलाज करने के ल‍िए बहुत ही प्रभावी इलाज है। ये जूस गले की खराश को दूर करने के साथ म्‍यूकस की समस्‍या को भी खत्‍म करता हैं। अगर पाइनएप्‍पल जूस को शहद और नींबू मिलाकर पीया जाए तो तुरंत ही इसका इलाज सम्‍भव हैं। ये बहुत ही पुराना नुस्‍खा है जिसके जरिए पुरानी खांसी या जुकाम की समस्‍या को दूर कर सकते है।

सीरप को बनाने के ल‍िए सामग्री
- कटा हुआ अनानास
- एक चम्‍मच शहद
- एक चम्‍मच नींबू कारस
- चुटकी भर लाल मिर्च
- नमक स्‍वाद के अनुसार

सीरप बनाने की विध‍ि
सभी चीजों को अच्‍छी तरह ग्राइंडर में मिक्‍स कर लें। अगर सीरप गाढ़ा लगता है तो इसे छान लें और हल्‍का पानी मिला लें। इस सीरप को आप बोतल में बंद कर लें और एक सप्‍ताह तक इसे पीएं। इससे आपको जल्‍द राहत मिलेगा।

अनानास का आपके इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने में मदद करता है जिससे आप खुद को हर प्रकार के वायरल इंफेक्‍शन से बचा सकता हैं। इसके अलावा अनानास में ब्रोमलेन नामक तत्‍व है जो फेफड़ों में मौजूद म्‍यूकस को निकालता है। साथ ही अनानस में मौजूद विटामिन सी एक एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करता है।