गांधी जयंती : आज भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत
भोपाल
गांधी जयंती पर आज भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इसमें गांधी के सपनों को पूरा करने पर जोर दिया गया। भोपाल में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और जबलपुर में प्रदेश अध्यक्ष इस यात्रा में शामिल हुए। शिवराज ने मिंटो हाल परिसर पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा में हिस्सेदारी की। यह यात्रा मिंटो हाल से पुलिस कंट्रोल रूम, पीएचक्यू, शब्बन चौराहा होकर एक्सटाल कालेज तक पहुंची। वहीं जबलपुर में राकेश सिंह ने गांधी भवन टाउन हॉल यात्रा शुरू की जो जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चली। इस दौरान जनता से संवाद भी किया गया।
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक चलने वाली यात्रा में राष्ट्रपिता गांधी के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और स्वदेशी कार्यक्रमों को लेकर कार्यक्रम किए जाने हैं। इसमें स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना को हकीकत में बदलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांधी संकल्प यात्रा के प्रभारी व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्रों में निकलने वाली गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय सांसदों ने किया। यात्रा के दौरान जैविक खेती को बढावा देने के लिए जनमानस को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम होगा और गांधी से जुडेÞ संस्मरण और उनके विचारों पर परिचर्चा आयोजित होंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 