चार साल पूर्ण होने पर जेसीआई यूथ कैपिटल ने सदस्यों को भेंट किए पौधा

चार साल पूर्ण होने पर जेसीआई यूथ कैपिटल ने सदस्यों को भेंट किए पौधा

रायपुर
जेसीआई रायपुर युथ कैपिटल ने 4 साल पूरे होने पर वृक्षारोपण कर एक अनोखे तरीके से अपने फाउंडेशन दिवस के रूप में मनाया और सदस्यों को एक-एक पौधों का वितरण का सेलिब्रेट किए। यूथ कैपिटल हर साल नये तथा आकर्षक कार्यक्रम कर युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती है।

चैप्टर की नींव 2016 में चेयरमैन पीपीपी जेएफएस जेसीआई सीनेटर राजेश अग्रवाल के सोच और मार्गदर्शन के साथ फाउंडर प्रेसिडेंट जेसीआई सेनेटर सागर सेठिया ने रखी थी और अब जेसीआई रायपुर युथ कैपिटल नए-नए ऊंचाइयों को छू रहा है। चार वर्ष पूर्ण होने पर जेसीसीआई यूथ कैपिटल ने जेसी अमिताभ अग्रवाल व मेंबर चेयरमेन राजेश के मार्गदर्शन में केक काटकर सेलिब्रेट करने के बाद सभी सदस्यों को अध्यक्ष अमिताभ दुबे व कॉर्डिनेटर लीना वाधेर के नेतृत्व में एक-एक पौधा का वितरण किया गया। इस वर्ष भी यूथ कैपिटल के सदस्यों ने डॉग शो और लॉकडाउन के दौरान अपने सदस्यों को ट्रेनिंग के माध्यम से जीवन की कई कला सिखाये।