जगुआर आई.पेस जल्द होगी लॉच

जगुआर आई.पेस जल्द होगी लॉच

रायपुर
जगुआर लैंड रोवर इंडिया की पहली आॅल.इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस वाली एसयूवी जगुआर आई.पेस जल्द ही भारत में लॉच होने के साथ ही राजधानी रायपुर में ही भी लॉच होगी। राजधानी के लोग इसे लेने के लिए पूरी तैयारी कर चुके है।

इस संदर्भ में प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टरर रोहित सूरी ने बताया कि एसयूवी जगुआर आई.पेस इलेक्ट्रिक वाहन न केवल परिवहन का नया समाधान होगा बल्कि इसे खरीदकर आम ग्राहक स्वामित्व का एक नया अनुभव करेंगे। फिलहाल भारत में रिटेलर सुविधाओं पर 35 से ज्यादा ईवी चार्जर्स इंस्टॉल किये गये हैं और बाकी पर काम चल रहा है। इसके अलावा जगुआर लैंड रोवर के ग्राहक टाटा पावर के ईजेड चार्ज नेटवर्क का इस्तेमाल कर अपनी जगुआर आई.पेस को चार्ज कर सकेंगे, जिसके देश में 200 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स हैं। यह चार्जिंग पॉइंट्स सुविधाजनक जगहों पर मौजूद हैं जैसे मॉल्स, रेस्टोरेंट्स, कार्यालय, आवासीय परिसर और हाइवेज शामिल है। होम चार्जिंग सॉल्यू्शंस के अलावा हैं एक घरेलू चार्जिंग केबल और एक 7.4 केडब्लू एसी वॉल माउंटेड चार्जर द्वारा जगुआर आई.पेस के साथ एक मानक के रूप में प्रदान किया जाएगा।