जर्मन ग्रैंड प्रिक्स : वेट्टल रेस से हुए बाहर, हैमिल्टन ने की शूमाकर की बराबरी

जर्मनी
 दुनिया की सबसे पुरानी फार्मूला-1 रेस जर्मन ग्रैंड प्रिक्स में आखिरकार मॢसडिज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन नाटकीय घटनाक्रम के बाद बढ़त बनाने में सफल हो ही गए। दरअसल रेस की शुरुआत में फेरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टल आगे थे जबकि हैमिल्टन ने 14वें स्थान से शुरुआत की थी। शुरुआती बढ़त का हालांकि वेट्टल ने खूब फायदा भी उठाया। लेकिन 67 लैप वाली इस गेम में जब 15 लैप बाकी थी तब वेट्टल का एक्सीडैंट हो गया। इसका फायदा उठाते हुए हैमिल्टन आगे निकल गए और अंत तक बढ़त बनाई रखी। हैमिल्टन ने जीत के साथ ही जर्मनी के ही ड्राइवर माइकल शूमाकर का चार बार ग्रैंड प्रिक्स जीतने का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है।

प्रसिद्ध फार्मूला-1 रेस 
नाम                              संख्या
बैल्जियम ग्रैंड प्रिक्स        62
ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स            69
फ्रैंच ग्रैंड प्रिक्स               59
जर्मन ग्रैंड प्रिक्स            62
मोनाको ग्रैंड प्रिक्स         65
स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स         48

06 बार सर्वाधिक जर्मनी के रुडोल्फ कैरासिओला रेस जीत चुके हैं। उनके बाद जर्मनी के ही माइकल शूमाकर (4) का नाम आता है।
07 प्लेयर 3 बार यह रेस जीत चुके हैं। इनमें से सिर्फ दो ही स्पेन के फर्नांडो अलोनसो और इंगलैंड के लुइस हैमिल्टन इस रेस में उतरेंगे।
22 बार रिकॉर्ड फैरारी की टीम जीत चुकी है जर्मन ग्रैंड प्रिक्स, इसके बाद मॢसडीज 10, विलियम 9 तो मैक्लेरेन 8 बार का नाम आता है।