'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल चाहते हैं दयाबेन की वापसी, दिया चौंकाने वाला बयान

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल चाहते हैं दयाबेन की वापसी, दिया चौंकाने वाला बयान

 नई दिल्ली
 
टीवी जगत के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) की शो में वापसी नहीं होगी। ऐसा हम नहीं बल्कि मेकर्स का कहना है। बताते चलें कि कई बार से दिशा वकानी के वापस आने की खबरें मीडिया में लगातार बनीं हुई थीं। लेकिन अब मेकर्स ने ये कंफर्म किया है कि शो के लिए नई दयाबेन का चुनाव किया जा रहा है। 


इसी के चलते दिशा वकानी अक्का दयाबेन के ऑनस्क्रीन पति दिलीप जोशी अक्का जेठालाल (Jethalal) चंपकलाल गडा का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे चाहते हैं कि दिशा वकानी शो में वापसी करें। लेकिन मेकर्स ने कुछ और ही करने का प्लान बनाया है।
 
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने कहा कि दो साल पहले दिशा वकानी ने जब टीम को बताया था कि वह मेटरनिटी लीव पर जा रही हैं तो पूरी टीम और क्रू मेंबर्स थोड़े टेंशन में आ गए थे। इस सोच में पड़ गए थे कि बिना दया के कैरेक्टर के शो कैसे चलेगा। जेठालाल और दया का किरदार शो के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 


दिशा वकानी ने दयाबेन का रोल करीब 10 साल तक निभाया है। हालांकि बच्चा होने के बाद कई चीजें बदलती हैं लेकिन वह एक कलाकार भी हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिशा हम सबकी दयाबेन जल्द ही शो में वापसी करें। उन्होंने इस किरदार को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। बताते चलें कि रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने दयाबेन के रोल के लिए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्ट्रेस विभूति शर्मा को अप्रोच किया है।