दंतेवाड़ा जिले के दो मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिलाओं को

दंतेवाड़ा जिले के दो मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिलाओं को

दंतेवाड़ा
जिले के 271 मतदान केंद्रों में दो ऐसे मतदान केंद्र होंगे जहां मतदान की पूरी प्रक्रिया महिला कर्मचारी संभालेंगे। ऐसा महिला मतदाताओं को प्रेरित करने किया गया है। दंतेवाड़ा और गीदम ब्लाक के इन केंद्रों में निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी- कर्मचारी महिलाएं होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप दंतेवाड़ा विधानसभा की महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रेरित करनेे संगवारी मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। जिले के गीदम एवं दंतेवाडा के दो बूथों को संगवारी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है। इनमें गीदम तहसील के मतदान केंद्र क्रमांक 61 गीदम और दंतेवाड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 106 को चिन्हित किया गया है।

इन दोनों संगवारी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपादन करने मतदान दल के कर्मचारी और माइक्रो आब्जर्वर केवल महिलाएं होंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी महिला पुलिस कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संगवारी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया संपादित करने दलों में शामिल महिला कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल सहित इवीएम और वीवीपेट मशीन उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है।

साथ ही सीलिंग प्रक्रिया एवं विभिन्न् प्रपत्रों को प्रतिपूरित करने विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संगवारी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल-बिजली एवं शौचालय उपलब्ध है। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिये रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था कर दी गई है। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की मदद हेतु सहायक भी रहेंगे।