दीपिका पादुकोण ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा?

दीपिका पादुकोण ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा?

आज बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण का 33वां बर्थडे है। आज दीपिका किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह आज जिस भी मुकाम पर हैं, अपनी मेहनत की बदौलत हैं।आज बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण का 33वां बर्थडे है। आज दीपिका किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह आज जिस भी मुकाम पर हैं, अपनी मेहनत की बदौलत हैं।

यूं तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर जब भी ऐक्टिव होते हैं चर्चा में आ ही जाते हैं, लेकिन इस बार की वजह जरा स्पेशल है। वैसे तो दोनों सितारे शादी के बाद से अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं और जमकर मस्ती करते हैं और फैन्स भी उनकी मस्ती का खूब लुत्फ उठाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल, लोगों में उत्सुकता तब बढ़ गई जब रणवीर इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे और दीपिका ने इसी चैट पर एक मजेदार कॉमेंट किया। दीपिका ने लिखा, 'Hi Daddie' और उसके साइड में बेबी का इमोजी भी पोस्ट किया। अब दीपिका के इस पोस्ट पर फैन्स काफी क्रेज़ी होते दिखे।

दरअसल दीपिका के 'हाय डैडी' वाले कॉमेंट ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। दरअसल उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबर कान फिल्म फेस्टिवल 2019 से ही चल रही है।

रणवीर ने दीपिका के इस कॉमेंट पर फौरन रिप्लाई किया और कहा, 'हाय, बेबी।' हालांकि, उनके इस चैट पर अर्जुन कपूर का कॉमेंट ध्यान देने वाला है। अर्जुन ने लिखा है, 'बाबा, भाभी आपको एक देनेवाली हैं।'

बता दें कि दीपिका और रणवीर इन दिनों लंदन में हैं और कबीर खान की फिल्म '83' की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी की रूमी देव की भूमिका में होंगी। फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज़ होगी।