नया रायपुर में रिवाल्वर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नया रायपुर में रिवाल्वर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रायपुर
राजधानी में इस वक्त रोड सेफ्टी वर्ल्ड सिरीज खेलने देश-विदेश के बड़े खिलाड़ी यहां पर हैं ऐसे में सघन जांच अभियान के दौरान नया रायपुर में एक अधेड़ को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नया रायपुर के सेक्टर 29 से अपनी डस्टर कार से जा रहे आरोपी हैदर अली को रिवाल्वर के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अधेड़ से पूछताछ कर रही है।

इसी बीच हैदर अली (51) जो नूरानी चौक राजातालाब का निवासी है, को पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार नूरानी चौक राजा तालाब निवास्ी हैदर अली (51) को रोका और उसकी तलाश ली, तलाशी के दौरान पुलिस कोउसके पास से रिवाल्वर मिली इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है व उसे न्यायालय पेश करने निकल चुकी है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है व मामले की जांच में जुटी है कि आरोपी आखिर किस वारदात को अंजाम देने जा रहा था।