पत्रकारिता पुरस्कार में गूंजी ज्ञानेंद्र तिवारी की घण्टी
रायपुर
छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विभूतियों को उनके श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए छत्तीसगढ़ में तय विभिन्न सम्मान से नवाजा जाएगा। इसकी विधिवत घोषणा राज्य सरकार की ओर से कर दी गई है। राज्योत्सव 2019 के मुख्य समारोह में इन सभी को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष शहीद वीरनारायण सिंह व डा. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान नहीं दिया जा रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ज्ञानेंद्र तिवारी, रोमशंकर यादव, रश्मि अभिषेक मिश्रा और रवीश कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
1 नवंबर को प्रदाय किए जाने वाले सम्मान
यति यतनलाल सम्मान अहिंसा और गौर रक्षा के लिए विद्यासागर गोविंदी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट ग्राम सांकरा धमतरी, गुण्डाधूर सम्मान खेल के लिए दिनेश कुमार सिन्हा रायपुर (वॉलीवाल), मिनीमाता सम्मान महिला उत्थान रुखमणी चतुवेर्दी भिलाई, गुरुघासीदास - सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय हेतु गुरुघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल - सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी बिलासपुर, पं. सुंदरलाल शर्मा - साहित्य - आंचलिक साहित्य हेतु सैय्यद अय्यूब अली मीर रायपुर, चक्रधर सम्मान - कला एवं संगीत हेतु मिर्जा मसूद रायपुर, दाऊ मंदराजी सम्मान - लोक कला - शिल्प हेतु कुलेश्वर ताम्रकार दुर्ग, डा. खूबचंद बघेल - कृषि हेतु खीरसागर पटेल सारंगढ़, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया - रोमशंकर यादव, इलेक्ट्रानिक मीडिया - ज्ञानेंद्र तिवारी।
2 नवंबर को प्रदाय किए जाने वाले सम्मान
ठाकुर प्यारेलाल सिंह - सहकारिता हेतु नितिन पोटाई, अध्यक्ष जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कांकेर, हाजी हसन अली - उर्दू भाषा की सेवा हेतु नासिर अली नासिर बैजनाथपारा रायपुर, महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव - तीरंदाजी हेतु गिरिवर सिंह बिलासपुर (पैरा तिरंदाजी), मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता सम्मान - प्रिंट मीडिया अंग्रेजी हेतु रश्मि अभिषेक मिश्रा, दानवीर भामाशाह - दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता हेतु सीताराम अग्रवाल रायपुर, धन्वन्तरी - आयुर्वेद चिकित्सा हेतु आरएन त्रिपाठी रायपुर।
3 नवंबर को प्रदाय किए जाने वाले सम्मान
महाराजा अग्रसेन - समााजिक समरसता हेतु रामजीलाल अग्रवाल रायपुर, बिलासाबाई केवटिन - मछली पालन हेतु सुदीप दास माना कैंप रायपुर, संस्कृति भाषा सम्मान - संस्कृति भाषा हेतु प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष खैरागढ़, पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान 2018 - पत्रकारिता हेतु रवीश कुमार, पं. लखनलाल मिश्र - अपराध अनुसंधान हेतु मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक थाना दल्लीराजहरा, महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव - श्रम हेतु एनटीपीसी लारा रायगढ़ तथा प्रशांत शेखर शर्मा भिलाई।
bhavtarini.com@gmail.com 