पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद निधन

नई दिल्ली
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे फर्नांडिस ने सेना के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए थे। फर्नांडिस की तबीयत काफी समय से खराब थी।