प्रदेश कांग्रेस बीस मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में मनाएगी संविधान सम्मान दिवस
भोपाल
प्रदेश कांग्रेस बीस मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में संविधान सम्मान दिवस मनाने जा रही है। दरअसल इस दिन कमलनाथ ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफ के दिन को कांग्रेस संविधान सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने कमलनाथ की सरकार गिराकर संविधान को कमजोर किया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि कमलनाथ ने संविधान का सम्मान करते हुए इस दिन अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं भाजपा ने धन बल के आधार पर चुनी हुई सरकार को गिरा दिया और गलत तरीके से सरकार बना ली। संविधान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। संविधान का सम्मान हो, इसे लेकर कांग्रेस इस दिन प्रदेश भर मे जागरुकता को लेकर कार्यक्रम करेगी। साथ ही एक साल पहले कमलनाथ सरकार के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा को घेरेगी।
इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को पीसीसी जल्द ही दिर्शा निर्देश जारी करने जा रहा है। इसमें वह एक साल पहले हुए घटनाक्रम को याद करते हुए हर जिला मुख्यायल पर एक भाजपा की भर्त्सना कांग्रेस करेगी। साथ ही शपथ लेगी कि सविंधान के सम्मान में कांग्रेस हमेशा आगे रहेगी और जो संविधान को कमजोर करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी।
bhavtarini.com@gmail.com

