फिटनेस को लेकर काफी ऐक्टिव रहती हैं हिना खान
हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह न सिर्फ काम में अपने डेडिकेशन के लिए जानी जाती हैं बल्कि बाकी ऐक्टर्स और फैंस को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी प्रेरित करती हैं।
हाल ही में हिना ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक विडियो शेयर किया। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। विडियो में हिना बेंच प्रेस परफॉर्म करते और हेल्दी व ऐक्टिव कोर मशल्स पर काम करते नजर आ रही हैं।
ऐक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी ऐक्टिव रहती हैं और बिजी शेड्यूल के बाद भी जिम जाना नहीं भूलती हैं। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब हिना अपने वर्कआउट फोटोज और विडियो से लोगों को इंस्पायर कर रही हों।
वह पहले भी फैंस को हेल्दी लाइफ के फायदों के बारे में बताती रही हैं। हिना के सोशल मीडिया हैंडल को देखें तो इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि वह काफी स्टनिंग हैं।
हिना हमेशा अपने फैशन गेम के जरिए फैंस को आकर्षित करती हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो हिना आखिरी बार 'कसौटी जिंदगी की' में नेगेटिव रोल में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कोमोलिका का रोल प्ले किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 