बलिदान दिवस: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मतिथि 6 जुलाई से 11 अगस्त के बीच BJP की सदस्यता अभियान

भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सदस्यता अभियान के लिए पूरी पार्टी को एकजुट होकर काम करना है। सभी की मदद से तय लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा सकेगा। तभी संगठन के सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा के नारे को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी संगठनात्मक 56 जिलों के अध्यक्षों को जिला प्रभारियों को पार्टी के सदस्यता अभियान के टारगेट आज दे दिए गए हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मतिथि 6 जुलाई से 11 अगस्त के बीच यह अभियान चलेगा। इसके लिए वे जिलास्तर पर बैठकें कर पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के मुताबिक कार्ययोजना बना लें। पदाधिकारियों को यह भी ताकीद किया गया है कि वे जिसे सदस्य बनाएं, उसे मिसकाल के बाद तुरंत फार्म भराएं ताकि फर्जी सदस्य बनने की स्थिति न बने।
सदस्यता अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि कैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को यह बताना है कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके साथ ही मिसकाल किए जाने और फिर तुरंत वेरीफिकेशन फार्म भराए जाने के बारे में भी बताया गया। बैठक में कुछ नेताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर सुझाव भी दिए।
सदस्यता अभियान की बैठक के बाद संभागीय बैठकें हुईं। इसमें सभी जिलों को अभियान के लिए टारगेट की जानकारी दी गई। संभागीय संगठन मंत्रियों व जिला प्रभारियों को अभियान के दिनों में पार्टी की रीति नीति के बारे में जानकारी देने के लिए पार्टी के सभी मंचों और सभी वर्गों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। प्रदेश में पहले ही इसके लिए 22 लाख नए सदस्यों का टारगेट है।