बाढ़ क्षेत्र का दौरा रद्द कर CM भूपेश पहुंचे दिल्ली, कवासी व बैज ने किया सुकमा का हवाई दौरा

बाढ़ क्षेत्र का दौरा रद्द कर CM भूपेश पहुंचे दिल्ली, कवासी व बैज ने किया सुकमा का हवाई दौरा

सुकमा
 बस्तर में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालातों का आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सर्वे किया। लखमा के साथ कांग्रेस विधायक और सांसद दीपक बैज भी साथ थे।

सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। टीम के साथ राजस्व सचिव भी मौजूद थे। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा, कोंटा, भोपालपट्नम का हवाई सर्वे कर बाढ़ के हालात का जायजा लेकर पीड़ितों को मुआवजा राशि भी बांटी गई।बस्तर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा छोड़कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच गए हैं।

गौरतलब है छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश बस्तर संभाग में दर्ज की गई। यहां लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में कच्चे मकान गिर गए। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया।