बीएसपी की खाली जमीन पर गरीबों के लिए बनाए जाएंगे आवास
भिलाई
केंद्र ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की खाली जमीन का उपयोग गरीबों का मकान बनाने के लिए करने का निर्णय लिया है। बीएसपी भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल की इकाई है। लिहाजा यहां भी करीब दो हजार एकड़ जमीन खाली है। केंद्र की मंशा को देखते हुए भिलाई सहित राजहरा और नंदिनी में भी बीएसपी की खाली जमीन पर आवास बनाए जाने की उम्मीद है। बीएसपी स्थापित करते समय केंद्र ने 55 गांवों की करीब 56 हजार एकड़ जमीन का तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार से अधिग्रहित किया था।
वर्तमान में भिलाई में केवल एक हजार एकड़ जमीन ही खाली रह गई है। प्लांट और टाउनशिप बनने के बाद खाली जमीन अलग-अलग चरणों में केंद्र करीब एक तिहाई जमीन 1998-99 में साडा को दे चुकी है। इसके अलावा करीब 5 हजार एकड़ जमीन उतई में सीआईएसएफ को ट्रेनिंग सेंटर खोलने, सेल रिफैक्ट्री यूनिट स्थापित करने, एनएसपीसीएल, जेपी प्लांट सहित टाउनशिप में शैक्षणिक संस्थानों को अलाट की गई। राजहरा में करीब 5 हजार एकड़ और नंदनी में ढाई हजार एकड़ जमीन बीएसपी की है।
bhavtarini.com@gmail.com 