बीयू ने पहली बार आनलाइन ईसी कर 311 कालेजों का किया नवीनीकरण
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पहली बार आनलाइन कार्यपरिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एक दिन पहले हुई स्थायी समिति की बैठक के निर्णय पर विचार कर सभी बिंदुओं को सहमति दी गई है। कुलपति आरजे राव की अध्यक्षता में करीब एक दर्जन मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बीयू की सीमा में आने वाले 311 निजी कालेजों की नवीनीकरण जारी करने का निर्णय होना अहम बताया गया है। अब ये कालेज आगामी सत्र 2020-21 में प्रवेश दे पाएंगे। इस दौरान एक सदस्य ने आपत्ति लगाई कि विवि बिना निरीक्षण के कालेज की नवीनीकरण कैसे जारी कर सकता है। तब रजिस्ट्रार भारती ने बताया कि नवीनीकरण में कालेजों का निरीक्षण नहीं किया जाता है। नये खुलने वाले कालेज की स्थापना होने पर उसकी अधोसंरचना देखी जाती है। इसके लिए निरीक्षण दल गठित किया जाता है। सभी कालेजों ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश पर बीयू ने आनलाइन फीस जमा कर है। इसलिए बीयू भी उन्हें नवीनीकरण देने से इंकार नहीं कर सकता था।
aइस दौरान आनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया कि कैमिकल और लैब का कम उपयोग होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं आनलाइन की कराई जाएंगी। इसके साथ बीयू सभी विद्यार्थियों की पीएचडी का प्री वायवा और वायवा, पीएचडी की थीसिस रिपोर्ट, आरडीसी आनलाइन कराएगा। इस दौरान रजिस्ट्रार भारती ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुलपति राव के कहने पर प्रगति पत्र प्रस्तुत किया। इसकी सभी ने प्रशंसा की। बैठक में कुलपति राव, रजिस्ट्रार भारती, रागनी गोथरवाल, विवेक शर्मा किशन सिंह सर्यवंशी, मनोरंजन मिश्रा और डीसी गुप्ता मौजूद थे।
bhavtarini.com@gmail.com

