भनपुरी में भगवती इलेक्ट्रीकल्स पर चार हजार जुमार्ना

भनपुरी में भगवती इलेक्ट्रीकल्स पर चार हजार जुमार्ना

रायपुर
नगर निगम जोन 1 की नगर निवेश की टीम ने भनपुरी मुख्य मार्ग में स्थित भगवती इलेक्ट्रीकल्स नामक मोटर मैकेनिक दुकान के लॉकडाउन नियम को तोडकर निर्धारित 10 बजे के बाद खुले रहने पर संबंधित दुकान संचालक पर तत्काल 4000 रुपए का जुमार्ना स्थल पर करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार जोन कमिश्नर 8 के नेतृत्व में मोहबाबाजार में पुलिस की टीम के साथ अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थान पर घूमते मिले 10 लोगो पर कुल 800 रुपए का जुमार्ना वसूल किया। जोन 5 ने पुरानी बस्ती थाना के सामने पुलिस की टीम के साथ अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का नियम तोडने वाले लोगो पर प्रतीकात्मक जुमार्ना वसूलने की कार्रवाई। जोन 2 की नगर निवेश विभाग की टीम ने देवेन्द्र नगर सेक्टर 1 बाजार क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने पर संबंधित लोगो पर प्रतीकात्मक जुमार्ना वसूला। जोन 9 की टीम ने घूम रहे 62 लोगो पर 3890 रू. जुमार्ना किया जबकि 7 दुकान संचालकों पर लॉकडाउन नियम तोडने पर 2800 रू. जुमार्ना वसूला।