मध्य प्रदेश विधानसभा: बीजेपी ने सदन से किया वॉक आउट!
भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खड़े होकर नए विधायकों और नेता प्रतिपक्ष बधाई दी. इसके बाद गोपाल भार्गव ने खड़े होकर सबका धन्यवाद दिया. और उन्होंने सदन के नेता को विश्वास दिलाया कि वे सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के तरक्की के लिए काम करेंगे.
वहीं बीजेपी ने विजय शाह का नाम भले ही विधानसभा स्पीकर के लिए आगे बढ़ाया था लेकिन मंगलवार को पार्टी ने संकेत दे दिए हैं कि वह नामांकन वापस ले सकते हैं. हालांकि विधानसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है.
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सदन में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर श्री गोपाल भार्गव को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि, नेता प्रतिपक्ष के अनुभव और सहयोग से सदन का संचालन सुचारू रूप से होगा।#jansamparkmp pic.twitter.com/sTlxasrGNT
— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 8, 2019
इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा कर दिया है. उनका कहना है कि यह एकतरफा फैसला है। बीजेपी के उम्मीदवार विजय शाह के नाम का प्रस्ताव साथ साथ सदन में क्यों नहीं रखा गया, इसलिए बीजेपी विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारे लगाने लगे.
प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना के कांग्रेस विधायक नर्मदा प्रसाद प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित करने के बाद बीजेपी ने विरोध दर्ज कराया। संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह ने प्रस्ताव रखा और कांग्रेस सदस्यों के समर्थन के बाद नर्मदा प्रसाद प्रजापति को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा कर दिया है. उनका कहना है कि यह एकतरफा फैसला है।
वहीं प्रोटेम स्पीकर ने ऐलान कर दिया है कि एनपी प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष होंगे. उन्होंने पांच नियमों का उल्लेख किया है. उन्होंने नियम और प्रक्रियाओं का हवाला दिया है। वहीं बीजेपी ने विजय शाह का नाम भले ही विधानसभा स्पीकर के लिए आगे बढ़ाया था लेकिन पार्टी ने संकेत दे दिए हैं कि वह नामांकन वापस ले सकते हैं. हालांकि विधानसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खड़े होकर नए विधायकों और नेता प्रतिपक्ष बधाई दी।
विधानसभा सत्र के प्रथम दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है। pic.twitter.com/ZNUu0OHpsc
— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 7, 2019
bhavtarini.com@gmail.com 
