मध्यप्रदेश में ठंड से रही राहत, अधिकतर स्थानों पर बढ़ा तापमान

मध्यप्रदेश में ठंड से रही राहत, अधिकतर स्थानों पर बढ़ा तापमान

भोपाल
मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढोतरी होने के चलते ठंड से राहत बनी रही। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढोतरी देखी गयी। लगभग सभी स्थानों पर रात के साथ दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक का ऊछाल आया, जिसमें ठंड में राहत बनी रही। हालांकि इस दौरान बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव देखा गया। इसके चलते पर्यटन नगरी खजुराहो में न्यूनतम तापमान 3Þ 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

पूर्वी राजस्थान में ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात के चलते मध्यप्रदेश में एक से दो दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके चलते प्रदेश के पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहां राजधानी भोपाल में भी इसका असर देखने को मिल सकता है और यहां आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। हालांकि 21 जनवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है और ठंड को एक दौर और पड़ने की संभावना है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहा। दिन में तेज धूम के बावजूद अन्य स्थानों की तुलना में दिन में तापमान में लगभग दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं रात का तापमान एक डिग्री के आसपास गिरकर 8Þ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।