लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने कितना किया खर्च, 10 दिन बाद हो जाएगा खुलासा
रायपुर
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की जानकारी 15 दिन के बाद ही मतदाताओं को मिल पाएगी। कलक्टर ने अंतिम ऑडिट के बाद इसे सार्वजनिक करने की बात कही है। जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों खर्च का ब्यौरा व्यय लेखा परीक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया है। निर्वाचन ने इसे गोपनीय जानकारी की श्रेणी में रखा है। बतादें कि इस संबंध में निर्वाचन की वेबसाइट पर चुनावी खर्च प्रकाशित करने के निर्देश हैं।
यह है नियम : कोई भी जिला निर्वाचन अधिकारी को 1 रुपए शुल्क चुकाकर प्रत्याशियों के आय-व्यय का ब्योरा ले सकता है। चुनावमें खर्च की सीमा 28 लाख तय है। 2014 में भारत सरकार के निर्देश पर चुनाव आयोग ने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा को बढ़ाया था। विधानसभा चुनावों में बड़े राज्यों के लिए इस सीमा को 16 लाख से बढ़ाकर 28 लाख रुपये किया गया।
रायपुर के कलेक्टर डॉ. बसव एस राजु ने बताया कि 22 जून के बाद प्रत्याशियों के द्वारा किए गए चुनावी खर्च को सार्वजनिक किया जाएगा। अंतिम आडिट के बाद जानकारी दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 देश के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा चुनाव साबित हुआ है। इस चुनाव में लोकसभा प्रत्याशियों और चुनाव आयोग को मिलाकर करीब 70,000 करोड़ खर्च होने की बात कही जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 